Hamirpur : बेबी शो का आयोजन

राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव सुजानपुर में आज स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग ने संयुक्त रूप से मेला समिति के सहयोग से बेबी शो का आयोजन किया।


 इस बेबी शो को किड्स क्रेच एंड प्ले वे हाउस सुजानपुर टिहरा द्वारा प्रायोजित किया गया। उपमंडल अधिकारी सुजानपुर की अध्यक्षता में आयोजित इस शो में सीएमओ डॉ आरके अग्निहोत्री, सी0डी0 पी0 ओ0 सुजानपुर कुलदीप चौहान, बीएमओ  डा. राजकुमार विशेष रूप से शामिल रहे।


 इस प्रतियोगिता में एक वर्ष तक के 19 बच्चों, एक से तीन वर्ष के 45 और 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग में 45 बच्चों की उपस्थिति उनके माता पिता द्वारा करवाई गई।


 निर्णायक मंडल में डा.शैंकी व डा.अतुला (बाल रोग विशेषज्ञ) अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहीं।
उन्होंने बच्चों की स्वास्थ्य, स्वच्छता, सहित अन्य प्रतिभाओं का विस्तृत अवलोकन किया। इस प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप 0-1 वर्ष आयु वर्ग में अन्वय को प्रथम, अथर्व को द्वितीय व सनिक्षा को तृतीय पुरस्कार मिला।


 1 से 3 वर्ष आयु वर्ग में मान्या, प्राशी व अवियुक्त को क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय आंका गया। 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग में युवांश, शिवांश व कृतिका को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आंका गया।

इन सभी विजेताओं के साथ -साथ अन्य प्रतिभागियों को सीएमओ डॉ आरके अग्निहोत्री ने पुरस्कृत किया https://www.tatkalsamachar.com/kangra-women-welfare/


इस अवसर पर किड्स क्रेच एंड प्ले वे हाउस की निदेशक पूजा ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग के जन सूचना व सम्प्रेक्षण अधिकारी सुरेश शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षक यशपाल शर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जोगिंदर सिंह, अजय जगोता, सविता कुमारी, सुमन लता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता कृष्णा ठाकुर, सचिन सोनी, अंकुश शर्मा, संजीत कुमार और अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago