प्रधानमंत्री जी आपके आदर्श गांव में हमारे स्कूल की छत टपकती है

प्रधानमंत्री जी आपके आदर्श गांव में हमारे स्कूल की छत टपकती है। बस्ते और किताबें भीग जाती हैं। ये व्यथा बल्देयां पंचायत के प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम सौंल की माध्यमिक पाठशाला के बच्चों की है। गांव की आबादी लगभग 1000 के करीब है जिसमें 87.25 प्रतिशत से ज्यादा आबादी अनुसूचित जाति की है।
वर्ष 2017 में प्राथमिक पाठशाला से इसका दर्जा बढ़ाकर माध्यमिक कर दिया गया था लेकिन स्कूल भवन के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। पंचायत ने जन सहयोग, कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलि आदि से पैसा जुटा कर दो कमरे तो बनवाए लेकिन पैसे के अभाव में गुणवत्तापूर्वक निर्माण कार्य नहीं हो पाया। अब स्कूल भवन के लेंटर से पानी टपक रहा है। बच्चे सुबह आकर पहले कमरे और लेंटर से पानी साफ करते हैं उसके बाद बैठने की जगह बनाते हैं। ऐसे माहौल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
मिडल स्कूल में 41 बच्चे हैं जिनके बैठने के लिए स्थान प्रयाप्त नहीं है। एक कक्षा के बच्चों को बरामदे में बैठना पड़ता है। स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए पाकशाला भी नहीं है। प्राथमिक पाठशाला में ही दोपहर का भोजन बनाना पड़ता है।
सौंल स्कूल की समस्याओं को लेकर हिमाचल किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर के नेतृत्व में एसएमसी और ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त निदेशक
प्रारंभिक शिक्षा, हिमाचल प्रदेश भुवन शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त निदेशक से स्कूल की समस्याओं से अवगत करवाया।
किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने अतिरिक्त निदेशक से मांग की है कि राजकीय माध्यमिक पाठशाला के लिए वर्तमान भवन के ऊपर दो कमरे बनाने और उस पर छत के लिए वित्तीय प्रावधान किया जाए। वहीं मध्याह्न भोजन की पाकशाला के निर्माण के लिए भी वित्तीय प्रावधान किया जाए।

अतिरिक्त निदेशक न प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि विभाग शीघ्र ही मांगों पर उचित कार्यवाही करेगा।

प्रतिनिधिमंडल में हिमाचल किसान सभा से केशव दत्त, सत्यवान पुंडीर, जयशिव ठाकुर, सुरेश, होशियार, एसएमसी के अध्यक्ष सुरेंद्र कंवर, इंद्रा देवी, रीता देवी, आशा, किरण लता, रीता कुमारी, पायल कश्यप, हेमवती, मीना, पिंकू देवी, गीता देवी शामिल रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago