राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 151वीं जयंती पर ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और धर्म को अपने जीवन का आदर्श मानकर अपनाया था। उन्होंने स्वराज आंदोलन में स्वदेशी, राम राज्य और ग्रामीण विकास का संदेश दिया था। उन्होंने सत्य और निष्ठा के साथ भारतीय परंपराओं को अपनाया।
राज्यपाल ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भी हम उनके विचारों और स्वदेशी भावना को अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
इसके उपरांत, राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर सीटीओ चैक में पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर देशभक्ति गीत और भजन भी प्रस्तुत किए गए।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला महापौर सत्या कौंडल, हिमफैड अध्यक्ष गणेश दत्त, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला, पार्षद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…