शिमला : राज्यपाल ने दिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व पल्स ऑक्सीमीटर

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जो हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस के अध्यक्ष भी हैं, ने आज राजभवन में रेडक्राॅस के माध्यम से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 46 आॅक्सीजन कन्संट्रेटर तथा विभिन्न जिलों को कुल 950 आॅक्सीमीटर प्रदान किये।

राज्यपाल ने राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डाॅ. साधना ठाकुर की उपस्थिति में स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी को 5एल के 40 तथा 8एल के 6 आॅक्सीजन कन्संट्रेटर प्रदान किये। उन्होंने शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी को 200 आॅक्सीमीटर भी प्रदान किये। इसके अतिरिक्त, ऊना को 200, सिरमौर को 200, चम्बा को 100, किन्नौर को 50, लाहौल-स्पीति को 50, सोलन को 50, कुल्लू को 50 तथा हमीरपुर को 50 आॅक्सीमीटर प्रदान किये। इससे पूर्व भी कांगड़ा और मंडी जिलों को राज्य रेडक्राॅस के माध्यम से क्रमशः 250-250 पल्स आॅक्सीमीटर दिये जा चुके हैं।

इस अवसर पर, राज्यपाल ने सुझाव दिया कि विभाग द्वारा दैनिक तौर पर जांच की संख्या को बढ़ाया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आइसोलेशन केन्द्र स्थापित किये जाने चाहिये। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीण परिवारों में कोरोना रोगियों को अलग से सुविधा नहीं है उनको इन केंद्रों को स्थापित करने से काफी लाभ होगा।

राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर तथा उप निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. रमेश भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago