Shimla News : बच्चों को पैराग्लाइडिंग जैसी साहसिक गतिविधियां सीखने के लिए करें प्रेरितः शिव प्रताप शुक्ल

राज्यपाल ने शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2024 का किया शुभारम्भ
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला जिला के जुन्गा में चार दिवसीय शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2024 का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को पैराग्लाइडिंग जैसी साहसिक गतिविधियां सीखने के लिए प्रेरित करना चाहिए तभी ऐसे फ्लाइंग फेस्टिवल सफल होंगे।


राज्यपाल ने कहा कि लोग शायद ही देश के विभिन्न राज्यों की राजधानी के नाम जानते हो लेकिन हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का नाम सबको पता है और इसकी अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी अलग पहचान है। उन्होंने आयोजनकर्ता अरुण रावत और उनकी टीम को फ्लाइंग फेस्टिवल के आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से निश्चित ही पर्यटन क्षेत्र को लाभ मिलेगा और क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।https://tatkalsamachar.com/relief-fund/
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति के लिए विश्व भर में पहचाना जाता है। प्रदेश की संस्कृति विविध है और हर क्षेत्र की बोली अलग है। उन्होंने कहा कि सेब की फसल से ही प्रदेश की आर्थिकी 5500 करोड़ रूपए की है और फ्लाइंग फेस्टिवल जैसी गतिविधियों से आर्थिकी और सुदृढ़ होगी। अकेले मनाली में 3000 से ज्यादा होटल हैं जोकि अन्य राज्यों से आने वाले सैलानियों का प्रदेश के प्रति लगाव को दर्शाता है।
शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) का असल लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में होता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने उत्पादों के उत्पादन को बढ़ाने के प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि एमएसएमई से जुड़ी संस्थाएं तभी सफल होंगी जब उनके उत्पादों को बाजार उपलप्ध होगा। उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े लोगों के उत्पादों को बाहर देशों में भेजने के प्रयास करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए प्रयास करने होंगे। केवल पुलिस बल से नशे को खत्म नहीं किया जा सकता, इसके लिए सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी।https://youtu.be/Yd8rKgjE95w?si=ObDFpV10ciT093qN
राज्यपाल ने कहा कि आज हम लोग मिलेट्स के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं ताकि हमारा स्वास्थ्य ठीक रहे। रसायन प्रयोग से बेशक उत्पादन बढ़ता है परन्तु उनके नुकसान भी बहुत हैं। मिलेट्स के फायदों के बारे में जानकर लोगों ने इसके उपयोग को बढ़ावा दिया है, जिसका सीधा लाभ किसानों को हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने सभी को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
आयोजनकर्ता अरुण रावत ने शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2024 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय उच्च पाठशाला बड़ेच, क्योंथल कान्वेंट स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
इस दौरान राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन नेगी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

6 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago