Shimla News : डॉ. शांडिल ने केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व अन्नपूर्णा देवी से प्रदेश हित के मुद्दे उठाए

स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. शांडिल ने केन्द्रीय मंत्रियों के समक्ष हिमाचल के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं में केन्द्र सरकार की मदद का आग्रह किया।
उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा से प्रदेश के डॉ. राधा कृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर, डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में विस्तार कार्यों तथा संचालन सहित स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
इसके अलावा, उन्होंने आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण खरीद के लिए भी केन्द्रीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। https://tatkalsamachar.com/govenor-news/
डॉ. शांडिल ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से भेंट के दौरान कहा कि प्रदेश में महिलाओं को और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए सभी प्रमुख शहरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उचित रोशनी की व्यवस्था का प्रावधान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तथा दो करोड़ 10 लाख रुपये का प्राकलन तैयार किया गया है, जिसे केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का प्रावधान किया जा रहा है, जिसके लिए लगभग 30 से 40 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।
डॉ. शांडिल ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से हिमाचल में महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों के लिए पर्याप्त धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख आश्रय परिसर, बाल देखभाल संस्थान, वात्सल्य योजना, पालना योजना और शक्ति निवास योजना के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए स्मार्ट फोन सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए भी पर्याप्त धनराशि प्रदान करने का आग्रह किया। https://youtu.be/ho2x4lQx_Dk?si=427U2gVglkqhNKPg
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने हिमाचल प्रदेश को विभिन्न परियोजनाओं में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

6 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago