Shimla News : मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 3.5 करोड़ रुपये का अंशदान

लार्सन एंड टूब्रो के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 3.5 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। https://tatkalsamachar.com/cm-news/
मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और कम्पनी को हिमाचल प्रदेश में निवेश के अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को भविष्योन्मुखी तकनीकों के हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है जिसके लिए हाइड्रोपावर, खाद्य प्रसंस्करण, डाटा स्टोरेज, सौर ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कम्पनी को इन क्षेत्रों में निवेश पर विचार करने के लिए कहा और इन परियोजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। उन्होंने सरकार की नई ऊर्जा नीति जिसमें 12, 18 और 30 प्रतिशत ऊर्जा रॉयल्टी और 40 वर्षों के बाद राज्य को ऊर्जा परियोजना वापिस करने के प्रावधान के बारे में भी बताया। https://youtu.be/dwd2AyA4xbI?si=QMSYaUkZCy2nHkEk
ऊर्जा सचिव राकेश कंवर, एल एंड टी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर डी.के. सिंह, कॉर्पोरेट हेड आर.के. सिंह, ब्रांच मैनेजर जसवंत सिंह और उप महाप्रबन्धक सचिन राणा इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago