[metadata element = “date”]
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब पुलिस से गुहार लगाई है. दरअसल, 19 अगस्त को पठानकोट स्थित सुरेश रैना की बुआ के घर हमला हो गया था.
बता दें कि 19 अगस्त को पठानकोट के माधोपुर क्षेत्र के थरियाल गांव में अज्ञात हमलावरों ने सुरेश रैना की बुआ के घर पर हमला कर दिया. हमले में सुरेश रैना के फूफा की मौत हो गई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
रैना की बुआ की हालत काफी गंभीर बनी हुई है और वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. इतने दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. रैना ने पंजाब सरकार से मांग की है कि आरोपियों को तुरंत पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…