[metadata element = “date”]
कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर में तबाही मची है. इस बीच सभी बड़ी शक्तियां कोरोना वैक्सीन को बनाने में जुटी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि AstraZeneca कोरोना वैक्सीन अपने तीसरे ट्रायल में पहुंच गई है और जल्द ही ट्रायल की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी. ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है जल्द ही इस वैक्सीन को सभी तरह की मंजूरी मिल जाएंगी.
बता दें कि AstraZeneca इस वक्त दुनिया में चल रही कोरोना वैक्सीन की रेस में सबसे आगे रहने वाली वैक्सीनों में से एक है. रूस की ओर से एक वैक्सीन बनाने का दावा किया गया है, जबकि वहां दूसरी वैक्सीन का भी ऐलान किया जा चुका है. ऐसे में अगर अमेरिकी वैक्सीन बनती है तो दुनिया को कोरोना संकट से राहत मिलने के आसार हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम वो करने जा रहे हैं, जिसकी उम्मीद नहीं थी. लोगों को वैक्सीन बनाने में वर्षों लग जाते थे, लेकिन हम महीनों में ये वैक्सीन तैयार करने जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि अमेरिका ने कोरोना को सही से संभाला है, पिछले एक महीने में नए केस में 38 फीसदी की कटौती हुई है.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…