फार्म हाउस पर हुआ चिरंजीवी सरजा का अंतिम संस्कार,कई कलाकार हुए शामिल.

कन्नड़ फिल्म के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी सरजा का बेंगलुरू में निधन हो गया था. उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी. चिरंजीवी सरना ने 39 वर्ष की उम्र में ही कार्डिएक अरेस्ट के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर सुनकर फिल्मी कलाकारों के साथ-साथ उनके फैंस ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी. चिरंजीवी सरजा का अंतिम संस्कार बेंगलुरू में स्थित उनके फार्म हाउस पर किया गया.

उनके अंति संस्कार में पुनीत राजकुमार, किच्चा सुदीप, उपेंद्र, केजीएफ स्टार यश और कई फिल्मी सितारे शामिल हुए. चिरंजीवी सरजा के अंतिम संस्कार से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनके पार्थिव शरीर के आसपास परिवार के सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री के सितारे मौजूद नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई फैंस भी एक्टर के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे.

वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए पुलिस भी वहां मौजूद थी. अंतिम दर्शन के समय चिरंजीवी सरजा को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से भी ढका गया.बता दें कि चिरंजीवी सरजा को बीते शनिवार सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में करीब चार सालों तक अपने अंकल अर्जुन सरजा के यहां असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. उन्होंने साल 2009 में फिल्म ‘वायुपुत्र’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और करियर के दौरान करीब 20 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया.  

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago