आज सुबह हुई थी जांच, अरविंद केजरीवाल के कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है. मंगलवार सुबह उनकी जांच कराई गई थी. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी जो निगेटिव आई है.

बता दें कि सोमवार को ही ये खबर सामने आई की दिल्ली के मुख्यमंत्री को बीते दिन से ही कुछ दिक्कत आ रही है. जिसके बाद उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रख लिया है. साथ ही उनकी सभी बैठकें रद्द कर दी गई हैं. सोमवार को तय हुआ कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल का कोरोना वायरस टेस्ट कराया जाएगा. मंगलवार को टेस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीते दो दिन से हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है. सोमवार दोपहर से उनकी सारी मीटिंग कैंसिल कर दी गई और मुख्यमंत्री ने किसी से मुलाकात नहीं की. उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है. इसके बाद आधिकारिक बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल हुए.

उसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर कई नेताओं ने चिंता व्यक्त की. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पुराने दोस्त कुमार विश्वास ने केजरीवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. वहीं केजरीवाल ने अपनी सारी मीटिंग कैंसिल कर दी और खुद को आइसोलेट कर लिया. दूसरी ओर, दिल्ली में कोरोना ने रफ्तार तेज कर दी है. करीब 29 हजार मरीज अब तक राजधानी में संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मौत का आंकड़ा आठ सौ के पार जा चुका है. ऐसे में दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि अगले 15 दिनों में बेड की संख्या डबल कर दी जाएगी.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago