हिमाचल के ठियोग में 15 नहीं, 16 अगस्त को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस….

शिमला. हमारे देश में 15 अगस्त 2020 को शनिवार को आजादी (Independence) का जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन देश का एक ऐसा इलाका है, जहां 16 अगस्त को स्वाधीनता दिवस मनाया जाता है.
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) से 30 किलोमीटर दूर ठियोग में 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. हिंदुस्तान (Hindustan) में शिमला की ठियोग रियासत सबसे पहले राजाओं की सत्ता से आजाद हुई. आजाद भारत में जनता की चुनी हुई पहली सरकार 16 अगस्त 1947 को यहां बनी.

बताया जाता है कि प्रजामंडल के सूरत राम प्रकाश ने ठियोग रियासत में आठ मंत्रियों के साथ बतौर प्रधानमंत्री सत्ता संभाली, तब से लेकर यहां स्वतंत्रता दिवस ठियोग उत्सव और जिला स्तरीय उत्सव 16 अगस्त को ही मनाया जाता है.

जानकारी के अनुसार, दरअसल, 15 अगस्त 1947 को ठियोग रियासत के राजा कर्मचंद के बासा महल के बाहर लोग जुटे. लोगों को विरोध को देखते हुए उन्हें राजगद्दी छोड़नी पड़ी. राजा कर्मचंद के बाद यहां लोकतंत्र की बहाली हुई और सूरत राम प्रकाश ने सत्ता संभाली. उनके साथ गृहमंत्री बुद्धिराम वर्मा, शिक्षा मंत्री सीताराम वर्मा और अन्य आठ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली.

मौजूदा समय भी ठियोग में रैहल दिवस पर पुराने मंत्रीमंडल के साथ आमंत्रण पत्र दिया जाता है और प्रशासन सरकारी तौर पर 16 अगस्त को यहां कार्यक्रम आयोजित करता है.लेकिन इस बार कोरोना के चलते यह कार्यक्रम नहीं हो रहा है.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago