Categories: Blog

ऊना : कोविड का सामना करने के लिए बेहतर तैयार

ऑक्सीजन युक्त बेड क्षमता 30 से बढ़कर 261, तीन जिलों को ऑक्सीजन सिलेंडर भेजकर की मदद

कोविड-19 वायरस पूरी दुनिया के सामने एक नई तरह की चुनौती है। इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए आज जिला ऊना बेहतर ढंग से तैयार हो गया है। वायरस की जब पहली लहर उफान पर थी, तो जिला में ऑक्सीजन युक्त बेड की संख्या 30 थी, लेकिन दूसरी लहर में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन युक्त बेड क्षमता को बढ़ाकर 261 तक पहुंचा दिया है।

अगले सप्ताह तक पंडोगा में 50 अतिरिक्त ऑक्सीजन युक्त लगा दिए जाएंगे और यह क्षमता 311 हो जाएगी।पंडोगा मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल में 90 ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध है, जबकि डीसीएचसी हरोला में 45 और पालकवाह में 76 ऑक्सीजन युक्त बेड हैं। यही नहीं कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला ऊना ने ऑक्सीजन बैंक भी बनाया है। हरोली में 102 डी-टाइप, 60 बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर तथा 29 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर हैं जबकि पालकवाह में 142 डी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा 15  ऑक्सीजन कंसनट्रेटर की उपलब्धता है। 

तीन ऑक्सीजन प्लांट ऊना को मिलेछठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कोरोना संक्रमितों को निरंतर ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए जिला ऊना में 3 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से पालकवाह में 500 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है, जबकि हरोली में नेस्ले कंपनी इतनी ही क्षमता का प्लांट लगाने में जिला प्रशासन की मदद कर रही है।

वहीं केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फंड के तहत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 1000 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट को मंजूरी दी है, जिसे सीपीडब्ल्यूडी के माध्यम से जल्द से जल्द शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।वहीं जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू लगने व लोगों के सहयोग के बाद वायरस की दूसरी लहर थमने लगी है। कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं, जिससे बेड खाली हो रहे है। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं पर दबाव कम हो गया है लेकिन जिला प्रशासन ऊना ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर हर चुनौती का सामना करने की तैयारी कर रखी है।

उन्होंने कहा कि जब कोविड-19 वायरस की दूसरी लहर उफान पर थी, तो जिला ऊना ने तीन अन्य जिलों कांगड़ा, मंडी तथा हमीरपुर को 50-50 ऑक्सीजन सिलेंडर देकर मदद भी की है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलेंडर व बेड की उपलब्धता के साथ-साथ अन्य मोर्चों पर भी जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ कार्य किया है। 

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago