चंबा : लोगों को जागरूक करने में जुटा जिला जनसंपर्क विभाग.

कोरोना महामारी से बचना है तो इन बातों का रखें ख्याल।

आमजन की जागरूकता ही कोरोना संक्रमण के फैलाव पर रोक लगाएगी।

‘जब तक कोरोना है,लापरवाह नहीं होना है।

जिला मुख्यालय चंबा में कोरोना की वेशभूषा में रूप धारण कर  स्थानीय कलाकारों ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।जिला के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में लोक कलाकारों ने नाटकीय गतिविधि और स्थानी बोलियों के माध्यम से लोगों को जहां कोरोना संक्रमण के खतरे के बारे में विस्तार से जानकारी दी, तो वहीं लोगों से कोविड नियमों के साथ-साथ सरकारी निर्देशों की भी पालना करने का आग्रह किया।

जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आमजन में जागरूकता व सजगता का होना बहुत जरूरी है। नागरिक कोरोना महामारी को लेकर जागरूक हों और बचाव उपायों के प्रति सजगता बरतें। आमजन की जागरूकता ही कोरोना संक्रमण के फैलाव पर रोक लगाएगी। मास्क, शारीरिक दूरी व साफ-सफाई आदि प्रमुख उपायों को अपनाकर संक्रमण से बचा जा सकता है।कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के राहत भरे संकेतों के बीच यह समझना जरूरी है कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है. इसलिए पूरी तरह सावधान रहें।


आम जनमानस की जागरूकता में जुटे विभिन्न लोकनाट्य दल सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप,आर्यन कला मंच, चंबा रंगदर्शन,प्रिया म्यूजिकल और यूवा किसान मंच टिकरी के द्वारा चंबा शहर से लगते मोहल्ले व गांव जनसाली,टीवीवार्ड,ककियां,काकडोलू,सालहुंई और दूरदराज की पंचायतों में कोहलड़ी,रिंडा,कांदला,चंबी, ब्रेही और खुंडेल के लोगों को विभिन्न तरीके से कोरोना के प्रति जागरूक करते  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग व कलाकार हिमांशु अनूप,राजेंद्र,वशिष्ठ,अर्श,राजेश पंकज व राजन आदि द्वारा यह संदेश दिया गया कि ‘जब तक कोरोना है,लापरवाह नहीं होना है।कोरोना के लक्षण छुपाएं नहीं बल्कि समय पर टेस्ट करवाकर खुद को और परिवार को सुरक्षित करें. कोविड-19 को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता लेने के लिए आपादा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1077 पर कॉल करें. आशा है लोग मेरी बात समझेंगे. कोरोना को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतेंगे।


लोगों को मुंह पर मास्क, दो गज की दूरी, हाथों को बार-बार साबुन से धोना या सैनिटाइज करना और जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई। लिहाजा सरकार के निर्देशों पर जिला लोक संपर्क विभाग भी जिले भर में लोगों को कोरोना के प्रति विभिन्न तरीके से जागरूक कर रहा है।

Share
Published by

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

20 minutes ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago