शिमला : कोरोना काल में किसान एवं जन कल्याण समिति जुब्बरहट्टी की सराहनीय पहल, शवों के लिए जरूरतमंद परिवारों को दो टिप्पर लकड़ी, राशन किट, सैनिटाइजर व मास्क का वितरण.

किसान एवं जन कल्याण समिति जुब्बड़हट्टी ने सराहनीय पहल करते हुए गत शनिवार और रविवार को शिमला के कनलोग और टुटू शमशानघाट को गरीब लोगों के शवों को जलाने के लिए एक-एक टिप्पर सुखी लकड़ी के दान दिए
   
समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा, टुटू विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत धमून के किसानों की भूमि पर गिरे हुए सूखे पेड़ों के दो टिप्पर भर कर उपरोक्त दोनों  शमशान घाटों को भेजे गए     

रविवार को समिति के पदाधिकारियों ने टूटू शमशान घाट पर लकड़ी का एक टिप्पर उतारा ।  समिति के सचिव मोहन सिंह ने बताया कि कोरोना काल की दूसरी लहर में किसान एवं जनकल्याण समिति द्वारा पंचायत के सभी वार्डों के 24 गरीब परिवारों को राशन किट, सैनीटाइजर और मास्क भी वितरित किए गए । 

धर्मार्थ एवं शमशानघाट विकास सभा, टुटू के सचिव  उत्तम कश्यप ने इस धर्मार्थ कार्य के लिए किसान एवं जन कल्याण समिति जुब्बड़हट्टी का आभार व्यक्त किया ।      

समिति के सचिव मोहन सिंह, सलाहकार राम दयाल और डॉ.सुशील कुमार चौहान व सदस्य प्रदीप कुमार महेंद्रू और बलबीर सिंह ठाकुर लकड़ी से भरे टिप्परों को सौंपने शमशानघाट पर मौजूद रहे ।  किसान एवं जनकल्याण समिति जुब्बड़हट्टी द्वारा कोरोना काल में इस मानवीय सेवा की इलाके में खूब सराहना हो रही है ।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago