Kuldeep Singh Rathore :- Shimla Rural Assembly constituency has become a leader in development.
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में अग्रणी हो गया है।उन्होंने विधायक विक्रमादित्य सिह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के कार्यो को वह इस चुनाव क्षेत्र में बखूबी आगे बढ़ा रहें है।
आज सुन्नी में बैशाखी पूर्व के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने कहा कि स्व वीरभद्र सिंह ने इस चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।उन्होंने कहा कि 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए वीरभद्र सिंह ने प्रदेश को विकास की उचाईयों में पहुंचाया।यह प्रदेश उनके इस ऋण से कभी मुक्त नही हो सकता।
राठौर ने कहा कि सुन्नी का यह क्षेत्र प्रदेश में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है।उन्होंने कहा कि इसके साथ लगते तत्तापानी का धार्मिक महत्व है।बैशाखी के पर्व का यहां स्नान करने का एक विशेष धार्मिक महत्व भी है जो वर्षो से अपनी परंपरा को जीवित रखे हुए है।देवी देवताओं के आगवन से यह ओर भी पारंपरिक रूप लिए हुए है।
राठौर ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें इस पर्व की बधाई दी।इस दौरान उनके साथ कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, जिला परिषद सदस्य चुनीलाल गर्ग,मेला कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता सत्या वर्मा,नगर पंचायत प्रधान प्रदीप वर्मा,उप प्रधान श्यामा, तेजपाल शर्मा,कपिल गुप्ता,दवेंद्र कंवर,उत्तम राठौर,विपिन शर्मा,हीरामणि भारद्वाज,टी एम राणा व राजेंद्र वर्मा अन्यो के अतिरिक्त विशेष तौर पर साथ थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…