बिलासपुर: महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम आयोजित

????????????????????????????????????

 महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर महिला एवं बाल
विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार बेटी
बचाओ बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम से जोड़ा गया है जिसकी अध्यक्षता एडीसी तोरुल
रवीश ने की।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेटियों को समान
अधिकार दिलाने के लिए व भेद-भाव खत्म करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों में
पुरूर्षो और लड़कों को भी आमंत्रित किया जाए ताकि उनकी सोच को बदला जा सके
है और लड़का और लड़की के भेद-भाव में समानता लाई जा सके व एक अच्छे समाज का
निर्माण हो सके।
इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रूण
हत्या समाज के लिए एक अभिशाप है तथा बेटियां भी बेटो से कम नहीं है और
अगर उन्हे मौका मिले तो वह हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकती
है।
इस अवसर पर आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं थीम पर
आधारित रैली भी निकाली गई जिसे एडीसी तोरुल रवीश ने हरी झंडी दिखाकर
रवाना किया।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू बाला, जिला पंचायत अधिकारी शशि
बाला, बाल परियोजना अधिकारी नीलम टाडू, नरेन्द्र कुमार तथा जिला की वृद्ध
परिवेक्षकाएं और आंगनवाडी कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????

Recent Posts

Mandi News: शिक्षा मंत्री ने की भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता*

भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक आज शिक्षा मंत्री एवं उपाध्यक्ष रोहित…

1 hour ago

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

2 days ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

3 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

3 days ago