मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दरोच
ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 जयन्ती 2 अक्तूबर पर
उन्हंे श्रद्धाजलि के रूप में उनके जीवन के महत्वपूर्ण कार्य जो उनके
जीवन के लक्ष्य थे जैसे नशा निवारण, कुष्ठ रोग निवारण, स्वच्छता व अहिंसा
पर लोगों को जाग़रूक करना ही उन्हे सच्ची श्रद्धाजलि है।
उन्होंने बिलासपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि कि स्वच्छता ही
स्वस्थ्य का आधार अपने घर, आस – पास व वातावरण को स्वच्छ रखें गंदगी न
फैलाए कुडे कर्कट का सही निपटान करें।
उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग निवारण में सभी को ये जानकारी होनी चाहिए कि
कभी भी किसी भी तरह का शरीर पर दाग आए और उसमें संवेदनहीनता (सुनपन) आए
तो तुरन्त डाॅक्टर को दिखाएं। कुष्ठ रोग का ईलाज सम्भव हैं।
उन्होंने कहा कि नशा नाश है और अगर हमेशा नशे को न नहीं कहेंगे तो नशे की
लत से एक एैसे भयंकर दल दल में फंस जातें है जहां से निकलना मुश्किल ही
नही नामुमकिन होता हैं गांजा, अफिम, भांग तम्बाकू गुटका खैनी चिटटा आदि
का नशा जीवन बर्वाद कर देता है साथ ही दूसरी कई सामाजिक बुराईयों को जन्म
देता है।
सत्य की राह पर चलते हुए जीवन में नेक काम करते रहें। उन्होंने स्वास्थ्य
विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि लोगों को
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की इस जयंती पर जीवन के महत्वपूर्ण कार्य
जो उनके जीवन के लक्ष्य थे के बारे में जागरूक करें।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…