बिजली बिल जमा करने के लिए बोर्ड ने बनाया नया मोबाइल ऐप।

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश के करीब 23 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिल जमा करवाने के लिए नया मोबाइल ऐप तैयार कर लिया है। HPSEB बिलिंग ऐप से उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के साथ नया कनेक्शन लेने और बिल हिस्ट्री देखने की भी सुविधा मिलेगी। बिजली बोर्ड का यह ऐप वर्तमान में चल रही ऑनलाइन सुविधाओं की तुलना में काफी एडवांस है।इसमें कई नई सुविधाएं उपभोक्ताओं को मुहैया करवाई गई हैं। वर्तमान में हिमाचल में बिजली के बिल भारत बिल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से मोबाइल फोन से जमा करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा बिजली बोर्ड की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन बिलिंग की सुविधा दी गई है। अब बिजली बोर्ड ने इन दोनों तकनीकों से बेहतर सुविधा देते हुए नया मोबाइल फोन ऐप तैयार किया है।इसके तहत उपभोक्ता बीते छह माह के बिजली बिलों का ब्योरा देख सकेंगे। बिल जमा कर दिया है तो इसमें ग्रीन और जमा नहीं होगा तो रेड निशान नजर आएगा। बीते महीनों में बिजली की कितनी खपत की गई है, इसकी जानकारी भी मिल सकेगी। उपभोक्ता ऐप के जरिये एडवांस बिल भी जमा करवा सकेंगे।

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago