वीवीपैट से नहीं हुआ वोटों का मिलान, दिल्ली से आई चुनाव आयोग की टीम।

लोकसभा चुनाव में देश के आठ मतदान केंद्रों में ईवीएम की कंट्रोल यूनिट के मतों और वीवीपैट की पर्ची का मिलान नहीं हो पाया है। चुनाव आयोग ने इसकी जांच शुरू कर दी है।देश के आठ मतदान केंद्रों में से सिरमौर जिले में श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में भी ऐसा मामला सामना आया है। यहां एक मत की मिस मैचिंग हो रही है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को चुनाव आयोग (ईसी) की टीम दिल्ली से पीजी कॉलेज नाहन पहुंची। टीम ने संबंधित मतदान केंद्र की ईवीएम की दिन भर जांच की। इसकी वीडियोग्राफी भी की। शिमला से प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार भी नाहन पहुंचे। उपायुक्त डॉ. आरके परुथी भी मौके पर मौजूद रहे। अभी इस मामले की जांच चल रही है।चुनाव में पारदर्शिता को लेकर चुनाव आयोग कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज एक वोट का मिलान न होने पर भी दिल्ली से चुनाव आयोग के अधिकारियों की एक टीम नाहन कॉलेज पहुंची। ईवीएम मतगणना के बाद से नाहन पीजी कॉलेज में ही रखी गई हैं। दिल्ली से आई टीम में आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही ईवीएम के इंजीनियर भी शामिल थे। मशीन की जांच के लिए श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत संगड़ाह के एसडीएम, संबंधित मतदान केंद्र की पूरी पोलिंग पार्टी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। कॉलेज में दिन भर मशीन की जांच की गई। ईवीएम मशीन से जुड़े कंट्रोल पैनल के मतों का वीवीपैट की पर्ची से मिलान न होने पर चुनाव आयोग ने यह संज्ञान लिया है। हालांकि, अभी भी यह जांच का विषय है कि आखिर एक वोट की मिस मैचिंग क्यों हो रही है?

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago