Categories: Blog

नशे में बस ड्राइवर ने रौंदा पैदल घर जा रहे 6 मजदूरों को !

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात 6 मजदूरों की मौत हो गई थी. मजदूरों को कुचलने वाले रोडवेज बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस का कहना है कि बुधवार रात करीब 10.30 बजे रोहना टोल की तरफ आ रही रोडवेज बस आ रही थी. बस का ड्राइवर नशे में था और बस को तेजी व लापरवाही से चला रहा था. उसने पैदल घर जा रहे मजदूरों को रौंद दिया. इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 4 मजदूर घायल हो गए हैं. दो की हालत गंभीर है.

मरने वाले बिहार के पटना, गोपालगंज, भोजपुर के रहने वाले हैं. यह लोग पंजाब में काम करते थे और पैदल ही अपने घर लौट रहे थे. इस हादसे में 4 मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

12 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 days ago