दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र से लेकर बिहार देश के कई हिस्सों से मजदूरों के सड़कों पर पैदल चलने की तस्वीरें सामने आ रही हैं. कई शहरों में मजदूरों ने घर वापसी के लिए हंगामा किया, तो वहीं कुछ जगह सड़क हादसे में जान गंवानी पड़ी.
कोरोना वायरस महासंकट के बीच देश में लॉकडाउन लागू है और इसकी सबसे बड़ी मार देश के करोड़ों मजदूरों पर पड़ी है. यातायात के साधन बंद होने की वजह से मजदूर जहां थे वहां पर ही फंस गए और पैदल या साइकिल पर सवार होकर ही घर वापस जाना पड़ रहा है. इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से मजदूरों के हंगामे, घर जाने की अपील को लेकर तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो विचलित करती हैं.
महाराष्ट्र के मुंबई में एक बार फिर मजदूरों का गुस्सा फूटा, यहां नागपाड़ा इलाके में सैकड़ों की संख्या में मजदूर सड़कों पर उतर आए.जिन मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा नहीं मिल रही है, वह पैदल घर की ओर से निकल रहे हैं बेलासिस रोड के पास मजदूरों ने अपने घर उत्तर प्रदेश भेजने की मांग की, लेकिन जब भीड़ बढ़ती गई तो स्थानीय पुलिस ने लाठीचार्ज कर मजदूरों को भगाया.
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…