सोलन : राहत की सौगात आईसोलेशन किट पंहुच रही घर-घर , डाॅ. सैजल ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में वितरित कीं आईसोलेशन किट

कोविड संक्रमण के कारण घरों में आईसोलेट रोगियों को प्रदेश सरकार राहत की किट उनके घर-द्वार पर उपलब्ध करवा रही है।
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में स्वंय राहत की यह सौगात ‘आईसोलेशन किट’ रोगियों के घर-द्वार पर पंहुचाई और उन्हें विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में जन हितैषी सरकार जन-जन के साथ खड़ी है।
डाॅ. सैजल ने क्षेत्र के 12 कोरोना संक्रमित होम आईसोलेटिड रोगियों के आवास पर आईसोलेशन किट वितरित की। उन्होंने रोगियों का कुशल क्षेम जाना और रोगियों की समस्याओं तथा कोविड-19 प्रबन्धन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोरेाना संक्रमितों और उनके परिजनों से कहा कि आपदा काल में अपने आप को अकेले न समझें। प्रदेश सरकार न केवल उनके साथ खड़ी है अपितु उनकी समस्याओं के निवारण एवं कोविड-19 के संकट को समाप्त करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि घर पर रोगियों की सहायता के लिए मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर ने यह किट गत दिवस जारी की है। यह किट प्रदेश सरकार की और से रोगियों के लिए विश्वास का ऐसा धरातल है जो उन्हें सकारात्मक रहने और जीवट के साथ रोग पर विजय प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।
आयुष मन्त्री ने इस अवसर पर सभी होम आईसोलेटिड रोगियोें से आग्रह किया कि वर्चउल माध्यम से कार्यान्वित किए जा रहे ‘आयुष घर-द्वार’ कार्यक्रम से जुडें और आर्ट आॅफ लिविंग संस्था के योग्य प्रशिक्षकों की देख-रेख में योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि क्षेत्र में संक्रमित सदस्यों के परिवारों उन्हें अवगत करवाया कि सही समय पर दवा किट प्राप्त हो रही है तथा चिकित्सक उनके साथ नियमित संवाद कर रहे हंै। उन्होंने क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सकों आर पैरा मेडिकल कर्मियों को निर्देश दिए कि घरों में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे रोगियों का पूरा ध्यान रखा जाए और चिकित्सा आपात स्थिति में रोगियों को समीप के स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार प्रदान करेन के उपरान्त समर्पित कोविड केयर केन्द्र भेजा जाए।
डाॅ. सैजल ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों की अनुपालना और टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक को ढकते हुए मास्क पहनें, आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और अपने हाथ बार-बार साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से धोते रहें।
बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी की प्रधान कमलेश देवी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अमित, नोडल अधिकारी रवि वर्मा तथा आशा कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थी।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

16 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago