हमीरपुर : टीकाकरण से मजबूत हो रहा कोविड-19 से लड़ने का संकल्प, हमीरपुर जिला का बेहतर प्रदर्शन

“प्रदेश की जयराम सरकार काफी सजगता के साथ कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए कार्य कर रही है। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों हेतु टीकाकरण प्रारम्भ करने के लिए हम सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।” यह कहना है हमीरपुर जिला के झंड़वीं गांव के विशाल ठाकुर का।

उन्होंने अपने संदेश में 18-44 वर्ष श्रेणी के सभी युवा वर्ग से आग्रह किया है कि वे कोविड-19 टीकाकरण में बढ़चढ़ कर भाग लें। इस तरह हम इस महामारी से लड़ने के प्रदेश सरकार के संकल्प को और मजबूती प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में वे भी कोविड-19 वैक्सीनेशन के अंतर्गत टीका लगवा चुके हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं।

हमीरपुर जिला में कोविड-19 टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। 22 मई, 2021 तक जिला में विभिन्न श्रेणियों को टीके की 1,95,804 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 1,61,725 लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 34,079 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। श्रेणीवार आंकड़ों के अनुसार जिला में 60 वर्ष से अधिक आयु के 71,550 लोगों को पहली खुराक जबकि 24,551 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। इसी प्रकार 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 77,039 लोगों को पहली और 2,668 को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

जिला में स्वास्थ्य एवं देखभाल कर्मियों की श्रेणी में 6,217 को प्रथम खुराक जबकि 4,559 को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। अग्रणी कर्मचारियों की श्रेणी में 4,471 को पहली तथा 2,301 को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। जिला में 18-44 वर्ष आयु वर्ग श्रेणी के लोगों के लिए चरणबद्ध टीकाकरण जारी है। प्रथम दो दिनों में 2,448 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। 24 मई, 2021 को 13 सत्रों में इस श्रेणी के लगभग 1300 लोगों टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्लॉट बुकिंग की जा चुकी है।

हमीरपुर जिला का बेहतर प्रदर्शन

कोविड-19 टीकाकरण में हमीरपुर जिला पूरे प्रदेश में बेहतरीन कार्य कर रहा है। टीकाकरण के लिए तय लक्ष्य को प्राप्त करने में गत सप्ताह जिला प्रदेशभर में प्रथम पायदान पर रहा है। उपायुक्त देबश्वेता बनिक का कहना है कि जिला में टीकाकरण के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। सभी के सामूहिक प्रयासों एवं समन्वय से ही निर्धारित लक्ष्य से अधिक टीकाकरण में सफलता प्राप्त हो पायी है।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

16 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago