Categories: Blog

धर्मशाला : 24 मई को 46 स्थानों पर होगा 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण: राकेश प्रजापति

कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप पर अपॉइंटमेंट मिलने पर ही पहुंचे टीकाकरण केन्द्र

उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने आज यहां बताया कि 24 मई को जिला कांगड़ा में 46 स्थानों पर 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के केवल उन्हीं लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिन्हें कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतू ऐप पर पंजीकरण के आधार पर टीकाकरण के लिए अप्वाइंटमेंट मिल चुकी है।
उन्होंने उन्होंने 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों से आग्रह किया है, कि वे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही टीकाकरण के लिए टीकाकरण केंद्र पर जाएं, क्योंकि बिना निर्धारित शेड्यूल के टीकाकरण नहीं किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि इस महीने 24 मई, 27 मई और 31 मई को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भवारना ब्लॉक के तहत सीएच भवरना, सीएचसी धीरा, डाडासिबा ब्लॉक के तहत सीएच डाडासिबा, ईएसआई टैरेस, सीएचसी पीरसलूही, पीएचसी ढलियारा, फतेहपुर ब्लॉक के तहत सीएच फतेहपुर, सीएच रेहन, पीएचसी धमेटा, पीएचसी राजा का तालाब, गंगथ ब्लॉक के तहत सीएच नूरपुर, सीएचसी गंगथ, पीएचसी जसूर, एमसीएच सदवां, सीएचसी खैरियां, गोपालपुर ब्लॉक के तहत रोटरी भवन पालमपुर, सीएचसी गोपालपुर, पीएचसी पंचरुखी, पीएचसी बनूरी, पीएचसी कंडबाड़ी, इन्दौरा ब्लॉक के तहत सीएच इंदौरा, पीएचसी पराल, ज्वालामुखी ब्लॉक के तहत सीएच ज्वालामुखी, सीएचसी मझीण, पीएचसी भटोली फकोरियां, पीएचसी बनखंडी, पीएचसी लगरू, महाकाल ब्लॉक के तहत सीएच बैजनाथ, सीएच चढियार, पीएचसी सरीमोलग, पीएचसी मझीण, नगरोटा बगवां ब्लॉक के तहत सीएच नगरोटा बगवां, पीएचसी सेराथाना, पीएचसी कंडी, नगरोटा सूरियां ब्लॉक के तहत सीएच नगरोटा सूरियां, सीएच जवाली, एमसीएच कोटला, शाहपुर ब्लॉक के तहत सीएच/ आईटीआई शाहपुर, पीएचसी दरीणी, सामूदायिक भवन धर्मशाला, थुरल ब्लॉक के तहत सीएच थुरल, सीएच जयसिंहपुर, तियारा ब्लॉक के तहत एमसीएच तियारा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी, पीएचसी तकीपुर, टंडन क्लब कांगड़ा तथा लाईब्रेरी टांड़ा में 18 से 44 साल के बीच के लोगों का टीकाकरण किया जायेगा।

backup_0dff07

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

3 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

1 week ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

1 week ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago