Dr. Saijal distributed 73 solar power lights in Dharampur
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जल विद्युत के उचित दोहन के साथ-साथ ऊर्जा का सही उपयोग करने की ओर अग्रसर है। राज्य में चिन्हित स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना को अधिमान दिया जा रहा है जो वैकल्पिक ऊर्जा के सर्वश्रेष्ठ स्त्रोतों में से एक है।
डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत धर्मपुर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति उप योजना के अन्तर्गत 73 सौर ऊर्जा लाईटें वितरित करने के उपरान्त उपस्थित जनसूमह को सम्बोधित कर रहे थे।
डाॅ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री रोशन योजना के तहत 35 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाले बीपीएल या अन्तोदय परिवारों को निःशुल्क विद्युत कुनैक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। योजना के तहत 5862 लाभार्थियों को विद्युत के निःशुल्क कुनैक्शन प्रदान कि गए हैं। प्रत्येक कुनैक्शन पर लाभार्थी को 7500 रुपए की सहायता प्रदान की जाती है।
कलाकारों ने बताया कि हिमऊर्जा द्वारा सोलर गीजर पर घरेलू उपभोक्ता को 30 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमऊर्जा द्वारा ग्रिड कलेक्टेड सोलर रूफ टाॅप चरण-2 के अन्तर्गत 3 किलोवाट तक 40 प्रतिशत व 3 से अधिक 10 किलोवाट तक 20 प्रतिशत उपदान केन्द्र सरकार तथा 4000 रुपए प्रति किलोवाट उपदान प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रदान किया जा रहा है।
आयुष मंत्री ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और इससे बचाव के लिए सभी को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें तथा बार-बार अपने हाथांे को साबुन अथवा एल्कोहलयुक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, बीडीसी सोलन के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर सहित काफी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…