ऊना : कृषि मंत्री ने बदोली और बटूही में लगभग एक करोड़ से बनने वाले संपर्क मार्गों किया शिलान्यास

ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज बदोली में बदोली से मोहाल धरवाल तक लगभग 10 लाख रुपये से बनने वाले 700 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने इसके उपरांत बटूही में लगभग 87.29 लाख रुपये से बटूही से हरिजन बस्ती बदोली तक बनने वाले संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री वीरेन्द्र्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर गांव व गली मोहल्ले को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ में सड़कों के विकास पर दो सौ करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि त्यूड़ी-बदोली पयेजल योजना पर 1 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं जबकि सिंचाई योजनाओं पर 75 लाख रुपये व्यय किए जा रहे है।

इन निर्माणाधीन योजनाओं का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होेंने बताया कि कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए 15 ट्यूबवैल स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से दो बदोली में लगाए जाएंगे।इस मौके पर स्थानीय लोगों ने मंत्री के समक्ष बस सेवा आरंभ करने की मांग की जिस पर कृृषि मंत्री ने इस बस सेवा को पहली जनवरी से चलाने का प्रयास किया जाएगा।इस दौरान उन्होंने बटूही के वार्ड नंबर 2 व 3 के लिए शमशान घाट बनवाने के लिए 7 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

उन्होंने शमशान घाट के लिए भूमि दान करने पर हरमिन्द्र को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम सिंह, बटूही की प्रधान रानी गिल व उपप्रधान गुरदियाल सिंह, बदोली के प्रधान रजत कुमार, एक्सईन पीडब्ल्यूडी शशि धीमान व एसडीओ केके शर्मा, एसडीओ आईपीएच राजेश कुमार, बीडीओ रमनवीर सिंह चैहान सहित अन्य उपस्थित रहेे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago