बिलासपुर : एच आर टी सी वर्कशॉप बिलासपुर में मनाया विश्व एड्स दिवस अभियान

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वाधान में जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुमित शर्मा की अध्यक्षता में दिसंबर माह में चलने वाले विश्व एड्स दिवस अभियान के अंतर्गत एच आर टी सी वर्कशॉप बिलासपुर में एच आई वी एड्स विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  


इस कार्यक्रम में हिमाचल पथ परिवहन निगम के 45 कर्मचारियों ने भाग लिया। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार एवं आई सी टी सी लैब टेक्नीशियन मनोज ने एच आई वी एड्स के लक्षण, जांच, तथा बचाव के बारे में अवगत कराया।
 मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ‘असमानताएं मिटाओ, एड्स को रोको और महामारी को खत्म करो’ इस वर्ष विश्व एड्स दिवस अभियान की थीम है।


 ट्रैफिक मैनेजर मेहर चंद ने हिमाचल प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा की इस तरह के अभियान से हम निश्चय ही एड्स को समाप्त करने में सफल होंगे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election: चुनाव परिणाम जनता के विश्वास और सरकार की नीतियों पर मुहर: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां चुनाव परिणामों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता…

1 day ago

Hamirpur News: प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक…

3 days ago

Hamirpur News: बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साहविधायक सुरेश कुमार ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में…

4 days ago

Kangra News: हीटवेव एवं वनाग्नि से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: उपायुक्त

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग हाॅल में हीटवेव,…

5 days ago

Shimla News:नेरवा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया स्कूल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा…

5 days ago