Categories: Blog

सूर्य का राशि परिवर्तन बना रहा समसप्तक योग, 5 राशियों को बड़ा नुकसान

सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य का यह गोचर होते ही समसप्तम योग लग जाएगा. इस दौरान सूर्य के कर्क और शनि के मकर राशि में होने से दोनों एक दूसरे के सातवें घर में विराजमान होंगे. ज्योतिषविदों के मुताबिक, समसप्तम योग 5 राशि वालों के लिए बड़े संकट खड़े कर सकता है. मिथुन, कर्क, सिंह, मकर और मीन राशि वालों को इससे ज्यादा खतरा है.

मिथुन– समसप्तक योग बनते ही मिथुन राशि वालों को बहुत ज्यादा सतर्क रहना होगा. घर में रोगों का प्रवेश हो सकता है. आर्थिक पक्ष कमजोर होगा और फिजूल खर्चे बढ़ेंगे. चिड़चिड़े व्यावहार के चलते लोगों से रिश्ते खराब होंगे. व्यापार और नौकरी के मामले में भी झटका लग सकता है.

कर्क- कारोबार और नौकरी के मामले में कर्क राशि वालों की भी चिंता बढ़ सकती है. वाद-विवाद में पड़ने की वजह से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. ध्यान रखें कि आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है. चाहकर भी सफलता हाथ नहीं लगेगी. मानसिक तनाव परेशानी बन सकता है.

सिंह- कोई रहस्य उजागर होने से आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. इसलिए अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें. इस दौरान घर में झगड़े और अशांति फैल सकती है. धन के लेन-देन से सतर्क रहें. ना तो प्रॉपर्टी में रुपया निवेश करें और ना ही किसी को उधार दें.

मकर- इस वक्त कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें. इस वक्त एक गलत निर्णय आपको बर्बाद कर सकता है. संतान की तरफ से बुरे समाचार मिल सकते हैं. खर्चे बढ़ेंगे और आर्थिक पक्ष कमजोर होगा. संसाधनों का सही इस्तेमाल करने से आपको लाभ हो सकता है.

मीन- साल 2020 की शुरुआत ही से मीन राशि वालों की स्थिति सामान्य रही है, लेकिन समसप्तम योग के कारण आपको भी बड़ा नुकसान हो सकता है. धन की कमी होगी. खर्चे और कर्जे दोनों बढ़ सकते हैं. दुर्घटना होने की संभावना है, इसलिए वाहन चलाते वक्त ज्यादा सावधानी बरतें. घर के बाकी सदस्यों की सेहत को लेकर गंभीर रहें.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago