कांग्रेस ने खोज निकालीं चुनाव प्रचार के बाद गायब हुई दो बोलरो

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के खोजी दस्ते ने विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आई दस बोलेरो गाड़ियों में से गायब हुईं दो बोलेरो गाड़ियों का सुराग लगा लिया है। दिल्ली से गुप्त रूप से भेजी गई कमेटी के अनुसार एआईसीसी के नाम से पंजीकृत दोनों बोलेरो वाहन हिमाचल में रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर दौड़ाए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि गत विधानसभा चुनाव में एआईसीसी ने पार्टी प्रचार के लिए दस बोलेरो गाड़ियां हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पास भेजी थीं। इन दस गाड़ियों में से आठ गाड़ियां ही एआईसीसी के पास लौटाई गईं। नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के पद भार संभालने के तुरंत बाद एआईसीसी ने पार्टी की संपत्ति का ब्योरा तलब किया तो पता दो बोलेरो गाड़ियां गायब मिलीं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी जब दोनों वाहनों का सुराग लगाने में विफल रही तो एआईसीसी ने अपने स्तर पर वाहनों की छानबीन शुरू की। जांच के लिए एआईसीसी की गुप्त टीम भेजी गई। इस टीम ने छानबीन कर पता लगाया कि एक बोलेरो शिमला में तो दूसरी हमीरपुर जिले में चलाई जा रही है। इन दोनों गाड़ियों के नंबर बदल दिए गए हैं।
एआईसीसी की जांच टीम इस बात को लेकर हैरान है कि दोनों गायब बोलेरो गाड़ियों के नंबर बदल दिए गए हैं। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे बदल दिए गए। इसके लिए एनओसी कहां से लिया गया। यह भी पता लगाया जा रहा है कि नंबर बदलवाने में किसकी भूमिका है।

Share
Published by

Recent Posts

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

9 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

13 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

15 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

15 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

15 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

16 hours ago