Categories: Sports

राजस्थान के खिलाफ मैच में अंपायर से हुई बहस, मैदान पर दिखा धोनी का गुस्सा

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए IPL मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अंपायरों के बीच बहस हुई. मैदानी अंपायर द्वारा अपने फैसले को बदलने के कारण धोनी निराश हो गए. दरअसल, राजस्थान की पारी के 18वें ओवर में टॉम कुरेन को आउट दे दिया था.

दीपक चाहर की गेंद पर विकेटकीपर धोनी द्वारा कैच पकड़े जाने के बाद मैदानी अंपायर सी शम्सुददीन ने टॉम कुरेन को आउट दे दिया था. 

राजस्थान के पास रिव्यू नहीं बचा था और बल्लेबाज पवेलियन लौटने लगा. इसके बाद हालांकि लेग अंपायर विनीत कुलकर्णी से बात करने के बाद शम्सुददीन को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने तीसरे अंपायर से मदद मांगी. 

इसके बाद धोनी निराशा में अंपायर से बात करते देखे गए. टेलीविजन रीप्ले में दिखा की गेंद धोनी के दस्तानों में जाने से पहले टप्पा खा चुकी थी. तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बदल दिया, जिससे धोनी नाखुश दिखे. टॉम कुरेन को वापस बुलाया लिया गया. धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

संयोग से, पिछले साल जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही धोनी ने कमर से ऊपर फुलटॉस गेंद को नो बॉल नहीं दिये जाने के बाद मैदानी अंपायर उल्हास गान्धे के खिलाफ आपा खोया था. इस दौरान धोनी ने मैदान में घुस कर अंपायर से बहस कर खिलाड़ियों की आचार संहिता का उल्लंघन किया था

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago