Categories: Blog

आईटीबीपी ईमानदारी और बहादुरी के साथ कर रही है राष्ट्र सेवाः मुख्यमंत्री

[metadata element = “date”]

इंडो-तिब्बत-बार्डर-पुलिस बल भारत तिब्बत सीमाओं की रक्षा करने के अलावा बचाव कार्य, सीमा सुरक्षा, आतंकवाद रोधी कार्यों जैसे अनेक कार्यों से राष्ट्र की सेवा कर रहा है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेक्टर हेडक्वाटर शिमला में फ्लैग इन सेरेमनी की अध्यक्षता करते हुुए कही। उन्होंने इस अवसर पर गार्ड आॅफ आॅनर की सलामी भी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र आईटीबीपी के बलिदान और बहादुरी का ऋणी है उन्होंने कहा कि आईटीबीपी देश की सीमाओं को सुरक्षित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आइटीबीपी को हर सम्भव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आइटीबीपी के पास एक विशेष पर्वतारोही बल है और यह बल विशेषकर अधिकारियों और जवानों को पर्वतारोहण और स्कीइंग में प्रशिक्षित करता है। उन्होंने आईटीबीपी की उस टीम को बधाई दी जिसने 22,222 फीट की ऊँचाई पर पर्वतारोहण अभियान ‘लियो पारगिल चोटी-2020’ कोड ‘नाम-योद्धा’ को फतह किया था। यह अभियान 17वीं वाहिनी रिकांगपिओं द्वारा 20 अगस्त 2020 से 5 सितम्बर 2020 तक चलाया गया था।


जय राम ठाकुर ने कहा कि इस तरह के अभियानों से जवानों में नेतृत्व अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित होता है। इसके अतिरिक्त बहादुरी और साहस के साथ अनिश्चित और विशेष परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता में वृद्धि होती है।


मुख्यमंत्री ने अभियान के दौरान आईटीबीपी के स्वच्छता अभियान की सराहना की, जिस दौरान बल ने लगभग 50 किलोग्राम नाॅन बायोडिग्रेडेबल कचरा एकत्र किया और वहां की स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दिया।


जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय लोगों और सशस्त्र बलों की सुविधा के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों के बुनियादी ढांचे और संचार के अन्य साधनों को मजबूत करने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश की चीन के साथ 260 किलोमीटर सीमा लगती है, जिसकी सुरक्षा का महत्वपूर्ण कार्य आईटीबीपी कर रहा है।


मुख्यमंत्री को इस अवसर पर आईटीबीपी द्वारा लियो पारगिल ध्वज व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
बाद मेें मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी दौरा किया। सैक्टर हैड क्वाटर शिमला के उप महानिरीक्षक प्रेम सिंह ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत कर उप कमाण्डेंट कुलदीप सिंह और धर्मेन्द्र ठाकुर की अगुवाई में सफलतापूर्वक पूरे किए गए माउंट लियो पारगिल अभियान के बारे में अवगत करवाया। इस अभियान में हेड कांस्टेबल प्रदीप नेगी, काकू कदरेटा, कांस्टेबल आशीष नेगी और अन्य भी टीम का हिस्सा रहे।
उन्होंने आईटीबीपी की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए कहा कि आईटीबीपी भविष्य में युवाओं में इस प्रकार के अभियानों के प्रति रूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से ऐसे साहसिक खेलों का आयोजन करता रहेगा।
50वीं आईटीबीपी बटालियन के कमाण्डेंट विजय देशवाल ने इस अवसर पर आभार व्यक्त किया।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

22 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago