चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया. चेन्नई की इस जीत से सीधा फायदा मुंबई इंडियंस को हुआ. मुंबई की टीम प्लऑफ में पहुंच गई है. जबकि केकेआर के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है. ऐसा लग रहा है कि आईपीएल के मौजूदा सीज़न से पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई की टीम अब दूसरों का खेल खराब कर रही है. पिछले मैच में विराट कोहली की टीम को हराने के बाद धोनी ने शाहरुख खान की टीम को भी धो डाला. इस जीत के साथ ही धोनी की टीम ने केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या केकेआर की टीम अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है?

प्वाइंट टेबल में KKR
प्वाइंट्स टेबल पर कोलकाता की टीम फिलहाल पांचवें नंबर पर है. केकेआर के 13 मैचों से 12 अंक हैं. कोलकाता को 6 मैचों में  जीत और 7 मैचों में हार का समाना करना पड़ा है. केकेआर के लिए परेशानी की बात ये है कि उनका नेट रनरेट बेहद खराब है. केकेआर का नेट रनरेट (-0.467) है.

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *