फ़्रांस के नीस शहर में एक संदिग्ध हमलावर ने कई लोगों पर चाकू से हमला किया है. फ़्रांस की पुलिस के मुताबिक़ हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है जिसमें एक महिला का सिर काट दिया गया है.

यह हमला फ़्रांस के मशहूर नॉट्रे डाम चर्च के पास हुआ है. हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं.

नीस के मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रोसी ने पत्रकारों को बताया कि संदिग्ध हमलावर बार-बार ‘अल्लाहू अकबर’ (अल्लाह महान है) चिल्ला रहा था. हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

मेयर ने कहा कि जिस तरह यह हमला हुआ है, उससे इसके ‘आतंकी हमला होने के’ संकेत मिलते हैं.

फ़्रांस की राष्ट्रीय आतंकविरोधी टीम ने मामले की जाँच शुरू कर दी है. नीस भूमध्य सागर के तट पर स्थित दक्षिणी फ़्रांस का एक प्रमुख शहर है.

Share:

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *