धर्मशाला : पीएनबी आरसेटी ने मुर्गी पालन का प्रशिक्षण किया शुरू,

 पीएनबी आरसेटी के निदेशक महेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, धर्मशाला बेरोजगार युवक व युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 10 दिन का मुर्गी पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स आरंभ किया गया। जिसका शुभारंभ डीडीएम नाबार्ड अरूण कुमार खन्ना ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को यूनिफार्म भी वितरित की। उन्होंने बताया कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला कांगड़ा के 25 युवक भाग ले रहे है।  


  महेन्द्र शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा आने वाले दिनों में डेयरी फार्मिंग एवं केचुआं खाद 10 दिन, प्लंबिंग का कार्य 30 दिन,  ब्यूटी पार्लर 30 दिन, सिलाई कढ़ाई 30 दिन तथा कृषि उद्यमी 13 दिन  के कोर्स निःशुल्क शुरू किये जाएंगे।
 उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक-युवतियां पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा स्थित धर्मशाला में सम्पर्क कर सकते हैं।


अधिक जानकारी के लिए संस्थान में व्यक्तिरूप से अथवा उनके मोबाइल नम्बर 94180-20861 तथा कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-227122 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किये जाएंगे जिसके माध्यम से प्रशिक्षणार्थी स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए संस्थान के माध्यम से कांगड़ा जिला के किसी भी बैंक से मुद्रा ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी का समस्त स्टॉफ मौजूद था।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

20 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago