Dharamsala: Prime Minister Modi connected live with Himachal through 'Vaccine Dialogue',
‘वैक्सीन संवाद’ को लेकर दिखा कांगड़ा ज़िला में भारी उत्साह लोक सम्पर्क विभाग द्वारा स्थापित एलईडी केन्द्रों पर भारी संख्या में जुटे लोग,
-हिमाचल प्रदेश में वैक्सीन के लिए उपलब्ध सभी नागरिकों को 100 फ़ीसदी से अधिक को वैक्सीन का पहला टीका लगाने में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेशवासियों से दूरदर्शन पर लाईव जुड़े और प्रदेश के फ्रंटलाइन वर्कर, चिकित्सकों, वैक्सीनेशन अभियान में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों और लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। ज़िला प्रशासन और राज्य सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के तत्वावधान में ज़िला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 29 एलईडी स्क्रीन स्थापित किए गए थे।
धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, कांगड़ा, नगरोटा-बगवां, जसवां, देहरा, ज्वालामुखी, सुलह, फतेहपुर, ज्वाली, नूरपुर, शाहपुर, इंदौरा, जयसिंहपुर के अतिरिक्त सभी उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) और खण्ड विकास अधिकारियों के कार्यालयों में भी लाईव कार्यक्रम देखने की भी व्यवस्था की गई थी। शाहपुर एसडीएम कार्यालय परिसर में वैक्सीन संवाद कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, सरवीण चौधरी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ज़िला कांगड़ा में आज तक लगभग 17,41,070 डोज़ प्राप्त हुई हैं और लगभग 15,63,937 डोज लगाए जा चुके हैं।
नूरपुर में वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने भारी संख्या में उपस्थित लोगों के साथ यह कार्यक्रम देखा। फतेहपुर में पूर्व सांसद कृपाल परमार, डमटाल में विधायक रीता धीमान तथा नगरोटा सूरियां में विधायक अर्जुन ठाकुर ने यह कार्यक्रम देखा। धर्मशाला उपमंडल में बीडीओ, कार्यालय, एसडीएम, कार्यालय एवम् राजकीय पीजी काॅलेज, धर्मशाला के सभागार, कांगड़ा उपमंडल में एसडीएम कार्यालय, बीडीओ, कार्यालय, पालमपुर उपमण्डल के अंतर्गत एसडीएम आफिस, पालमपुर, बीडीओ पंचरुखी सभागार, बीडीओ भवारना के सभागार, वूल फेडरेशन के सभागार, इन्द्रू नाग मंदिर नगरी, उपमण्डल धीरा के सामुदायिक भवन धीरा, मंदिर सराए, बीडीओ भेडू महादेव, जयसिंहपुर उपमण्डल के अंतर्गत एसडीएम कार्यालय परिसर, बीडीओ लंबागाँव सभागार, अम्बेडकर भवन, पंचरुखी, बैजनाथ उपमण्डल के अंतर्गत बीडीओ बैजनाथ सभागार, बचत भवन में और मीटिंग हाल नगर पंचायत में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
जयसिंहपुर में विधायक रविंदर धीमान, बैजनाथ में विधायक मुलख राज प्रेमी और पालमपुर में वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, प्रदेश प्रयत्न प्रकोष्ट के अध्यक्ष विनय शर्मा, ज्वालामुखी में उपाध्यक्ष, राज्य योजना आयोग रमेश ध्वाला सहित काफी संख्या में ज़िला के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने लाईव कार्यक्रम को देखा।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…