बिलासपुर : विधायक जेआर कटवाल ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलोह के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया.

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलोह के 31 लाख रुपये से नवनिर्मित अतिरिक्त भवन का उद्घाटन विधायक जीत राम कटवाल ने किया।
 उन्होंने बताया कि सरकार स्कूलों में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवा रही है ताकि शिक्षण संस्थानों के माध्यम से बच्चों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित बनाया जा सके। प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। युवाओं को रोजगार उन्मुख शिक्षा मिले इसके लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई गई है।
उन्होने बताया कि युवा कुछ हुनर सीख कर अपने पैरों पर खड़े हो और गुणों के अनुसार व्यावसायिक क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण करें इसके लिए प्रदेश सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू कर दी है। स्कूल कॉलेज पास कर चुके युवा आत्मनिर्भर बन सके इसके लिए सरकार उनके लिए समुचित व्यवस्था कर रही है। अटल आदर्श विद्यालय बरठीं बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निवायेगा।

Tatakal samachar Bilaspur: MLA JR Katwal inaugurated the additional building of Senior Secondary School Baloh.


उन्होंने विधानसभा क्षेत्र झंडूता में वेहतर सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए तीन एमड़ीआर सड़कों की स्वीकृति करवाई। घुमारवीं से बरठी, शाहतलाई सड़क को एमड़ीआर के रूप में स्वीकृति करवाई इसकी 142 करोड़ 10 लाख रुपये की ड़ीपीआर बनाई गई। 5 करोड़ 25 लाख रुपये बरठीं को झंडूता से जोड़ने वाला री रडोह पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसकी लम्बाई 100 मीटर तथा पुल डबल लेन है 55 लाख रुपये भल्लू बलोरी से बड़गांव सड़क की टायरिंग की गई। लोगों को बेहतर सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए बड़गांव से कुलखर वाया उंडा सड़क को 12 लाख रुपये से पक्का किया गया। बलोह से डोल लसावा सड़क को  पक्का करने करने के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृति करवाये।


इस क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या को हल करने के लिए 8 करोड़ 20 लाख 66 हजार रुपये से उठाऊ पेयजल योजना बरठीं, सरगल, भाबा, कोटला का सम्वर्धन का कार्य पर खर्च किए। उठाऊ पेयजल योजना टिहरा, बड़गांव का नवीनीकरण व सुधार कार्य के लिए योजना तैयार की गई। इस योजना पर लगभग पर 4 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाये गए है। लोगों को बेहतर सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए उठाऊ सिंचाई  योजना भल्लू का सुधारीकरण के लिए 4 करोड़ 58 लाख रुपये की स्वीकृत करवाई। उठाऊ संचाई योजना सुन्हाणी का सुधारीकरण के लिए नई सिंचाई हौदियां व संचाई पाईपों को बिछाने के कार्य की स्वीकृत करवाई गई है ताकि लोगांे को बेहतर सिंचाई सुविधा प्राप्त हो सके। इस पर एक करोड़ 7 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे ।

Tatkal samchar Bilaspur: MLA JR Katwal inaugurated the additional building of Senior Secondary School Baloh.


बरठीं क्षेत्र में कम बोल्टेज की समस्या के समाधान करने के 33 केवी का सबस्टेशन स्थापित करने की स्वीकृत करवाई। इस सबस्टेशन के निर्माण पर 6 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे है। बरठीं क्षेत्र के विभिन्न  गांवों में कम वोल्टेज की समस्या को हल करने से लिए 46 लाख रुपये से  4 ट्रांसफॉर्मेर स्थापित किये गए ताकि लोगो को कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सके।


इस अवसर पर निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक राकेश गौतम, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमृतलाल, सचिव मंडल झंडूता मनोज कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता प्रदेश प्रवक्ता प्रवेश कुमार, प्रधान स्थानीय पंचायत संगीता देवी, उप प्रधान विवेक कुमार, पूर्व उपप्रधान व एसएमसी प्रधान राजेश शर्मा बूथ अध्यक्ष अमरनाथ शास्त्री, रामपाल धनीराम, भाजपा कार्यकर्ता हेमराज रमन गौतम हंसराज, यशपाल, रामचंद्, मुख्तियार सिंह, लेख राम धीमान, पूर्व प्रधान भगत राम, किशोरीलाल, अमरनाथ दिनेश कुमार, बलदेव सदाराम, राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित हुए।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago