पर्यटकों के लिए खुलेगा तपोवन विधानसभा परिसर, विधानसभा कमेटी देगी मंजूरी

तपोवन स्थित हिमाचल विधानसभा में अब जनता के मुद्दे ही नहीं गूंजेंगे, बल्कि इस परिसर में पर्यटक और आम लोग घूम  भी सकेंगे। धौलाधार पहाड़ियों की गोदी में बने प्रदेश विधानसभा परिसर के द्वार अब पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी है। इतना ही नहीं पूरे साल में करीब एक हफ्ता ही विधानसभा के लिए इस्तेमाल होने वाले इस परिसर में विभिन्न कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जायेगा। हिमाचल विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा ने बताया कि धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा परिसर को पर्यटकों के लिए खोलने पर पहले भी चर्चा हो चुकी है। आगामी मानसून सत्र के दौरान विधानसभा की कमेटी इसे सैद्धांतिक मंजूरी दे सकती है। हिमाचल विधानसभा के तपोवन परिसर में शीतकालीन सत्र के अलावा पहली बार कार्यशालाओं का आयोजन हो सकेगा। इससे पूर्व शिमला विधानसभा परिसर में उत्तर भारत के राज्यों के विधायकों और सचिवों की कार्यशाला हो चुकी है। 

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago