तपोवन स्थित हिमाचल विधानसभा में अब जनता के मुद्दे ही नहीं गूंजेंगे, बल्कि इस परिसर में पर्यटक और आम लोग घूम भी सकेंगे। धौलाधार पहाड़ियों की गोदी में बने प्रदेश विधानसभा परिसर के द्वार अब पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी है। इतना ही नहीं पूरे साल में करीब एक हफ्ता ही विधानसभा के लिए इस्तेमाल होने वाले इस परिसर में विभिन्न कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जायेगा। हिमाचल विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा ने बताया कि धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा परिसर को पर्यटकों के लिए खोलने पर पहले भी चर्चा हो चुकी है। आगामी मानसून सत्र के दौरान विधानसभा की कमेटी इसे सैद्धांतिक मंजूरी दे सकती है। हिमाचल विधानसभा के तपोवन परिसर में शीतकालीन सत्र के अलावा पहली बार कार्यशालाओं का आयोजन हो सकेगा। इससे पूर्व शिमला विधानसभा परिसर में उत्तर भारत के राज्यों के विधायकों और सचिवों की कार्यशाला हो चुकी है।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…