ऊना : किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त के लिए किसानों ने किया सरकार का धन्यवाद

सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की मदद मिलती है

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की महत्पूर्ण योजनाओं में से एक है, जिसका लाभ पूरे देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं। केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2000 रुपए की आठवीं किस्त जारी कर दी है। यह धनराशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जा रही है। किसानों को दी जा रही सहायता के लिए जिला ऊना के किसान केंद्र व प्रदेश सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। योजना के लाभार्थी एवं कोटला कलां निवासी रवि सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 2000 रूपए की आठवीं किस्त मेरे खाते में 14 मई को डाल दी गई है। उन्होंने बताया कि इस कोरोन काल में ये किश्तें हमें अपने बीज, खाद आदि की खरीद करने के लिए काफी सहायता मिली है। केंद्र सरकार जब 2000 रूपए की किस्त भेजती है, तो इससे हमें काफी मदद मिलती है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर का धन्यवाद। वहीं ग्राम पंचायत हटली के किसान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू होने के बाद निरंतर मेरे खाते में तीन किस्तों में सालाना छह हजार रुपए की आर्थिक मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत उन्हें 2000 रूपये की आठवीं किस्त भी मिल चुकी है। कोरोना महामारी के दौर में यह धनराशि हमारे लिए काफी मददगार सिद्ध हो रही है और खेतीबाड़ी के छोट मोटे खर्चों में काफी मदद मिल रही है।इसी तरह ग्राम पंचायत हटली की सिमी ठाकुर, कोटला कलां लोअर के किसान अनिल कुमार तथा हथलोन के निवासी कुलदीप चंद को भी 2000 रूपए की किश्त मिल चुकी है और सभी किसान इस सहायता के लिए प्रदेश सरकार और मोदी सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं। प्रतिवर्ष मिलती है 6 हजार रुपए की मददउपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि किसान सम्मान निधि किसानों के लिए केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है. जिसके तहत हर साल किसानों को छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह छह हजार रुपए 2-2 हजार की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। यह योजना दिसंबर 2018 में आरंभ की गई थी, जो किसानों के लिए काफी मददगार सिद्ध हो रही है। इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसान अपनी खेती-बाड़ी से संबंधित खर्च का वहन कर सकते हैं।कृषि मंत्री ने पीएम मोदी का आभार जतायाग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर कहते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार ने वर्ष, 2022 तक देश के किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार कोविड-19 संकट में भी किसानों को लगातार आर्थिक मदद पहुंचा रही है। हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि के तहत आठवीं किस्त जारी कर दी गई है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि आठवीं किस्त से हिमाचल प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को 183.24 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा।

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago