धर्मशाला : सरवीन चौधरी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अनसूई का दौरा.

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अनसूई का दौरा कर बाढ़ग्रस्त प्रभावित परिवारों को कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित 23 परिवारों को एक लाख पांच हज़ार रुपये की नकद राशि वितरित की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार इस संकट की घड़ी मेें लोगों से साथ खड़ी है। सरकार की ओर से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य यु़द्ध स्तर पर करने के निर्देश दिये।

इस दौरान उन्होंने भोई में भारी बारिश से बह गये पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में अवरूद्ध हुई सड़कों को बहाल करने, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में पानी की सप्लाई को सुचारू करने तथा बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली की आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिये।
  इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता(लोक निर्माण विभाग) विजय कुमार वर्मा, तहसीलदार नीलम, अश्वनी चौधरी, योगराज चड्ढ़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago