मंडी : जिला के कुल 3,12,865 राषन कार्डधारकों को 103 करोड़ 77 लाख रूपये की आवष्यक वस्तुएं .

जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से  जिला के कुल 3,12,865 राशन कार्डधारकों को 103 करोड़ 77 लाख रूपये से अधिक की राशि की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गयी । यह जानकारी उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने आज सार्वजनिक वितरण प्रणाली व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी ।

बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम  के अन्तर्गत आने वाले लाभार्थियों के चयन की भी समीक्षा की ।
 उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत जिला में 5,36,750 लाभार्थियों के मुकाबले कुल 4,32,515 लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दो माह के भीतर योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों की चयन की प्रकिया पूरी करने के निर्देश दिए ।

उन्होंने बताया कि जिला मंडी में खाद्य निगम के 19 गोदाम हैं जिनसे 796 उचित मूल्य की दुकानों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्नों की आपूर्ति की जाती है तथा इन उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जिला के कुल 3,12,865 राषन कार्डधारकों, जिनकी जनसंख्या 10,98,295 है, खाद्यान्नों का आबंटन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नवम्बर 2020 से जून 2021 तक कुल 3,22,222 क्ंिवटल गन्दम आटा, 2,20,202 क्ंिवटन चावल, 53,503 क्ंिवटल दालें, 43,193 क्ंिवटल चीनी, 3886213 ली0 खाद्य तेल का वितरण राषन कार्डधारकों को किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान विभाग द्वारा जिला में 3962 निरीक्षण किये गये तथा अनियमितताएं पाये जाने पर 6 उचित मूल्य की दुकानों को चेतावनी जारी की गई तथा 73 मामलों पर कार्यवाही कर कुल मु0 1,30,863 रूपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवŸाा के खाद्यान्न उपलब्ध हो, इसके लिए कुल 185 खाद्यान्नों के सैंपल लिए गये।  
उपायुक्त ने बताया कि जिला में 27 गैस एजैन्सियों के माध्यम से जिला के कुल 3,31,743 गैस कनैक्शनधारकों को नवम्बर 2020 से जून 2021 तक कुल 7,59,983 एल0पी0जी0 सिलैण्डरों का उपभोक्ताओं में वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि जिला में हिमाचल गृहिणी सुविधा के अन्तर्गत अभी तक कुल 59,186 निःशुल्क गैस कनैक्शन जारी किये जा चुके है,  जिन पर 21,58,65,574 रूपये व्यय किए गए हैं। योजना के अन्तर्गत कुल 39,911 रिफिल भी उपभोक्ताओं में निःशुल्क वितरित किये जा चुके हैं।
बैठक में  जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले लक्ष्मण सिंह कनेट, क्षेत्रीय प्रबन्धक, हि0प्र0 राज्य नागरिक आपूर्ति निगम पंकज शर्मा  सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे ।
000

Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

22 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago