शिमला : लक्कड़ बाजार – क्यार कोटी मार्ग पर वनमहोत्सव 18 को

राजधानी के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र में लक्कड़ बाजार – क्यार कोटी मार्ग के किनारे स्थानीय युवक मंडल व  पंचायतें 18 जुलाई को वन महोत्सव मनाएंगी।   वन महोत्सव के संयोजक विनोद योगाचार्य ने बताया कि इसके तहत भोटडू से क्यार कोटी – नेरी तक सड़क किनारे देवदार के 300 पौधों को  लगाए जाएंगे।

युवक मंडल चैड़ी, युवा मंडल क्यार कोटी, ग्राम पंचायत चैड़ी व पंचायत कोहलू जुब्बड के लोग तथा वन विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी वन महोत्सव में उपस्थित रहेंगे व सहयोग करेंगे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय ग्राम पंचायत चैड़ी के प्रधान भुनेश्वर दत्त शर्मा करेंगे । विनोद योगाचार्य  ने कहा कि वृक्षारोपण से स्थानीय सड़क को सुरक्षा प्रदान होगी, पर्यावरण स्वच्छ होगा, सड़क का सौंदर्यीकरण होगा व साथ ही साथ भूमि कटाव, जल संरक्षण व दुर्घटना से भी यह वृक्ष हमारा बचाव करेंगे ।

ReplyForward

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago