PNB RSET द्वारा दिया गया मशरूम उत्पादन और डेयरी फार्मिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण
आरसेटी निदेशक महेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला द्वारा जिला कांगड़ा के बैजनाथ ब्लॉक के गांव सुंगल एवं धरेड़ की महिलाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए खुम्ब उत्पादन, डेयरी फार्मिंग एवं केचुआ खाद बनाने का 10 दिन का निःशुल्क एवं अवासीय प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर संकाय सुमन प्रकाश व संकाय अतुल शर्मा भी उपस्थित रहे।
आरसेटी निदेशक महिन्द्र सिंह ने बताया कि दिसम्बर माह में संस्थान द्वारा 30-30 दिन का कम्प्यूटर टैली और कटिंग टेलरिंग तथा 13 दिन का खिलौने बनाने का निःशुल्क एवं अवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 25 से 30 युवक एवं युवतियों को दिया जाएगा, जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष तक है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां पीएनबी, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा, नजदीक राजकीय महाविद्यालय ओडटोरियम, सिविल लाईन धर्मशाला में सम्पर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक महेन्द्र शर्मा से उनके दूरभाष नम्बर 94180-20861 या कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-227122 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…