Categories: Himachal PradeshUna

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज जिला ऊना को देंगे 190 करोड़ की सौगातः सत्ती

प्रातः 10.30 बजे मैहतपुर बसदेहड़ा पहुंचे सीएम, अनुराग, भारद्वाज, कंवर व सत्ती भी रहेंगे साथऊना, 18 नवंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और जिला को 190 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

आज डीआरडीए हॉल में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 19 नवंबर को ऊना विस क्षेत्र के लिए 115 करोड़, जबकि हरोली विस क्षेत्र के लिए 75 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रातः 10.30 बजे सीएम मैहतपुर बसदेहड़ा पहुंचेंगे और 68वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यतिथि होंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के ऊना प्रवास के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, शहरी विकास एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज वीरेंद्र कंवर सहित सभी विधायक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि दोपहर डेढ़ बजे सीएम हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे तथा पूबोवाल में जनसभा को संबोधित करेंगे। सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ऊना विधानसभा क्षेत्र का यह पांचवां प्रवास है। उन्होंने कहा कि इस दौरे में मुख्यमंत्री 22.48 करोड़ से ऊना शहर के लिए बनने वाली ड्रेनेज सिस्टम का शिलान्यास करेंगे। आगामी बरसात से पहले इस परियोजना का कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा और यह ऊना शहर के लिए बड़ी सौगात होगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जिला ऊना में कई बडे़ प्रोजैक्ट स्थापित किए गए हैं, जिनमें 500 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित आईओसीएल प्लांट तथा 35 करोड़ रूपये की लागत से आईएसबीटी ऊना बनाकर जनता को समर्पित किया गया है। इसके अलावा 450 करोड़ रूपये की लागत से पीजीआई सैटेलाईट सेंटर तथा 22 करोड़ की लागत से ऊना में मिनी सचिवालय, नया सर्किट हाउस तथा रामपुर में सब्जी मंडी का निर्माण किया जा रहा है। 

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला ऊना में औद्योगिक विकास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है, जबकि स्वां चैनलाइजेशन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने करवाया। इन दोनों बड़ी योजनाओं से ऊना जिला का विकास तीव्र गति से हुआ।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, भाजपा ऊना शहरी अध्यक्ष जनकराज खजांची, ऊना नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन कपिला, खामोश जैतिक तथा कैप्टन चरण दास उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago