Dharamshala: Organizing Pan India Awareness Program on Mahatma Gandhi Jayanti.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धर्मशाला ने महात्मा गांधी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य तथा नालसा द्वारा प्रक्षेपित ‘‘पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम’’ के तहत आईटीआई दाड़ी से शीला चौक तक प्रभात फेरी निकाली जिसमें 52 लोगों ने भाग लिया।
इसके पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ‘‘पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम’’ के तहत वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र में ध्वजारोहन समारोह मनाया तथा जिला कांगड़ा के पैरा लीगल वालियंटर के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में योगेश जसवाल अध्यक्ष, (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मशाला, पुने राम पहाड़िया प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट धर्मशाला, कुमारी प्रीति ठाकुर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रकाश चंद राणा विशेष न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट, रणजीत सिंह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्प्प्, युजवेंद्र सिंह मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
श्रीमती विजय लक्ष्मी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा कुमार बॉबी मराठा अधिवक्ता बतौर संसाधन व्यक्ति ने जिला कांगड़ा के पैरा लीगल वालियंटर को महात्मा गांधी के जीवन, उनकी वकील के रूप में भूमिका, मध्यस्थता, लोक अदालत आदि के बारे में पैरा लीगल वालियंटर को जानकारी दी और उन्हें ‘‘पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम’’ के तहत गरीब, पिछड़े वर्गों व दूर-दराज के गांव में लोगों को कानूनी जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…