बिलासपुर: खेल में प्रदर्शन हार और जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण-पंकज राय.

खेल हमें रोमांच, उत्साह और संवेदना के साथ जोड़ते हुए आत्मविश्वास की ओर ले जाता है और इससे सफलता और असफलता में धेर्य व संयम और साहस का बोध होता है और यही खेलों का महत्व है। यह उद्गार जिला उपायुक्त पंकज राय ने बाबा कल्याण कमल दास वुशु कल्ब चमलोग द्वारा 17वीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर बुशु प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खेलों में अच्छे या उत्कृष्ठ प्रदर्शन हार और जीत के आंकडे से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि बुशु खेल में कम अंतराल में ही खिलाड़ियों ने इस खेल में 4 अर्जुन पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।


  उन्होंने बताया कि प्रदेश के जिला मण्डी, कुल्लू, बिलासपुर, कांगडा, ऊना, शिमला तथा हमीरपुर के लगभग 250 खिलाड़ियों राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर बुशु प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। इसमें सब जूनियर और जूनियर बालक, बालकियों की शांसू व तालू स्पार्धाएं आयोजित की जा रही है।  
उन्होंने कहा कि आज खेलों में अपार सम्भावनाएं है तथा खेल-कूद एक उद्योग बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए सरकार द्वारा अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वुशु संघ द्वारा अनेक वुशु प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलड़ियों की प्रतिभा को संवारा जा रहा है। हिमाचल के वुशु खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण, 28 रजत और 93 कांस्य सहित कुल 138 पदक वर्ष 2000 से अब तक प्राप्त कर इतिहास रचा है।

 
उन्होंने आयोजन समिति को आश्वासन दिया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला में भी बुशु के विभिन्न आयोजनों के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा। यह हर्ष का विषय है कि वर्ष 2000 में इस खेल को प्रदेश ने पहचान दी तथा अब तक 35 से ज्यादा बुशु खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में खिलाड़ी कोटे से लाभ मिला है।


 उन्होंने बताया कि खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अक्तूबर माह में चार स्पर्धाओं का आयोजन लूहणू मैदान में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की कायकिंग एंड कनोइंग, पैराग्लाइडिंग, कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन के साथ-साथ बिलासपुरी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक उत्सव भी शामिल होंगे। जिला में अक्तूबर माह में राष्ट्रीय स्तर की महिला एवं पुरूष वाॅटर स्पोर्टस की स्पर्धा लुहणू मैदान में आयोजित की जा रही हैं। इन स्पर्धाओं में देश के लगभग 1000 महिला एवं पुरूषों के नौका दौड़ में भाग लेने की सम्भावना है। उन्होंने कहा कि लुहणू मैदान सभी खेलों का केन्द्र बिन्दू है। इसके विकास व सौंदर्यकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा योजना बनाई जा रही है।


इस अवसर पर उन्होंने युवा खिलाड़िओं को नशे से दूर रहने का आग्रह किया तथा सभी से आहवान किया कि इस संदेश को घर-घर तक पहंुचाएं ताकि नशे की गिरफ्त में तबाह होती मासूम युवा जिंदगियों को बचाया जा सके। उन्होंने खिलाड़ियों से कोरोना प्रोटोकोल का पालन करने का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर हिमाचल वुशु संघ के महासचिव पी.एन. आजाद ने कहा कि 21वीं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से हिमाचल के 42 खिलाड़ियों व 4 आॅफिशियल का चयन लवली यूनिवर्सिटी जालंधर में होने वाली 20 से 25 अक्तूबर तक नेशनल वुशु प्रतियोगिता के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि वुशु प्रतियोगिता में देश, प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रोशन किया है।


इस कार्यक्रम में डीएवी स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।  
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वुशु संघ के प्रधान शिवपाल मिन्हास, महासचिव पी.एन. आजाद, और महा सचिव पी.एन. आजाद, कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद, मुख्य सलाहकार बाबा कमल दास जी महाराज, बुशु क्लब चमलोग के प्रधान बलदेव शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान कुबेर ठाकुर, हिमाचल प्रदेश बुशु संघ के उप प्रधान आनंद ठाकुर, सचिव सोलन रूदर चंद, कुल्लू खेम सिंह, मण्डी पवन नाग, कांगडा मनीष राणा सहित मंदिर कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी व विभिन्न पंचायतो के प्रतिनिधि व खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago