हमीरपुर: 35000 करोड़ की लागत से वैक्सीन का कवच प्रदान कर रही है सरकार : अनुराग सिंह ठाकुर.

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को ग्राम पंचायत पंजोत में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड की गई दो सडक़ों का लोकार्पण किया और जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पंजोत-धरयाड़ा सडक़ पर लगभग 2 करोड़ 30 लाख रुपये और डूंगी कंजियाण सडक़ पर 3 करोड़ 18 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
क्षेत्र में जारी अन्य सडक़ों के कार्यों की चर्चा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अवाहदेवी-बगवाड़ा-डेरा परोल सडक़ पर 7.82 करोड़, कांगू गलू-कलाहू-अमरोह सडक़ 5.21 करोड़ और जिजवीं सडक़ पर 5.83 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान आरंभ की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना ने ग्रामीण भारत की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्रित्वकाल में इस योजना के बेहतरीन कार्यान्वयन के कारण ही हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के गाँवों तक सडक़ें पहुंच पाई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात वर्ष के दौरान अत्याधुनिक हाईवे के निर्माण के साथ साथ सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतरीन मूलभूत ढांचा विकसित किया है, जिससे देश की सीमाओं पर हमारी सेनाएं मजबूत हुई हैं। इसी कड़ी में भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन का काम भी तेजी से करवाया जा रहा है।

केंद्र सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों के लिए 15 महीनों तक मुफ्त राशन उपलब्ध करवा कर पूरे विश्व में एक उदाहरण पेश किया है। संकट की इस घड़ी में नरेंद्र मोदी ने देश को एक मजबूत नेतृत्व प्रदान किया और देश के वैज्ञानिकों ने महज नौ महीने में वैक्सीन तैयार कर दी. अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार लगभग 35 हजार करोड़ की लागत से सभी देशवासियों को वैक्सीन का सुरक्षा कवच प्रदान कर रही है।


अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोनाकाल में केंद्र सरकार की मदद के अलावा उन्होंने हिमाचल के लिए अन्य माध्यमों से भी हरसंभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया है। इसके तहत पांच पीएसए आक्सीजन प्लांट भी स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने लोगों से स्वच्छता के मंत्र को अपनी आम दिनचर्या में आत्मसात करने की अपील भी की।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी ने कहा कि अपनी अदभुत कार्य क्षमता के दम पर अनुराग सिंह ठाकुर आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण पद को सुशोभित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से और व्यक्तिगत रूप से भी भरपूर मदद मुहैया करवाई है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर, अन्य पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने टौणी देवी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में भी भी भाग लिया.

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago