धर्मशाला : दिव्यांगजनों के लिए खुलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र.

 हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम कांगड़ा के जिला संयोजक सुधीर भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजनों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र खुलने जा रहा है। इसमें दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क रिटेल सेल्स मैनेजमेंट और फूड एण्ड बेवरीज इंडस्ट्री सम्बन्धित कोर्स करवाए जाएंगे। इस केन्द्र में दिव्यांगजन युवक युवतियों के लिए निःशुल्क में रहने और खाने की सुविधा दी जाएगी। इस केन्द्र में बोलने सुनने में अक्षम, चलने फिरने में अक्षम या फिर एसिड अटैक विक्टिम्स को टेªनिंग करवाई जाएगी।
  उन्होंने बताया कि यह ट्रेनिंग हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से करवाई जाएगी। टेªनिंग के बाद स्प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को स्वरोजगार या रोजगार भी उपलब्ध करवाया जाएगा। एचपीकेवीएन ने इस टेªनिंग को देने के लिए नवज्योति ग्लोबल सोलूशन्स संस्था को नियुक्त किया है।


  भाटिया ने आए हुए लोगों को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के बारे में जानकारी दी तथा निगम की और से चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम के बारे में उन्होंने बताया कि इस टेªनिंग से इंडस्ट्री को और दिव्यांगजनों को बहुत लाभ पहुंच सकते हैं। हिमाचल एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जब इंडस्ट्री दिव्यांगजनों को रोजगार देगी और बाहर से लोग आकर देखेंगे तो अपने साथ नया अनुभव लेकर जाएंगे।
  भाटिया ने बताया कि इच्छी में कुछ नियोक्त कम्पनीज़ को बुलाकर इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। नवज्योति ग्लोबल सोलूशन्स के निदेशक गुरूशरण खुराना ने कंपनियों को दिव्यांगजनों को रोजगार देने के सम्बन्ध में जानकारी दी की इन बच्चों को रखने से सरकार की तरफ से 10 साल के लिए पीएफ और ईएसआई दिया जाएगा तथा इन सभी को रोज़गार देने से कम्पनीज़ को क्या लाभ होंगे। यह बच्चे टेªनिंग के बाद पहले दिन से काम करने के योग्य होंगे। इसके अतिरिक्त कम्पनीज़ के अधिकारी विशेष रूप से फ्री में साइन लैंग्विज़ भी सीख सकेंगे। सिर्फ आधा घंटा में इतना सीखा जा सकता है कि आसानी से बोलने सुनने में अक्षम लोगों से संवाद किया जा सके।
  इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए नवज्योति ग्लोबल सोलूशन्स, इच्छी, गगल के कार्यालय में आकर सम्पर्क करें या अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 8130341155 अथवा हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अधिकारियों से सम्पर्क करें और इस सुविधा का लाभ उठाएं

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

13 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago