Mandi: PM Narendra Modi will have a direct dialogue with the people of Himachal on 6th September,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 सितंबर को हिमाचल वासियों से वर्चुअल माध्यम ये सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन के लक्ष्य को हासिल करने में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ कोरोना योद्धाओं व अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मंडी पूरे जिले में प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि हिमाचल ने 18 वर्ष से अधिक आयु समूह में कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने की बड़ी उपलब्धि हासिल की है और राज्य पूरे देश में अव्वल रहा है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य पर 6 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
डीडी न्यूज पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। वहीं जिला के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था रहेगी। शहरी निकायों के अलावा पंचायतों में भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा, जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल होंगे और विशेष रूप से लाभार्थियों को भी बुलाया जाएगा।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…